राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जिला सहकारिता विभाग अंतर्गत 16 प्रखंडों में पदस्थापित कार्यपालक सहायकों को तबादला जिला सहकारिता पदाधिकारी अजय कुमार अलंकार ने किया है। जानकारी के अनुसार विभागीय निर्देश के आलोक में जिला सहकारिता पदाधिकारी ने तीन वर्ष से अधिक समय से एक हीं प्रखंड में पदस्थापित कार्यपालक सहायकों का तबादला किया गया है। जिसमें अमनौर के रविशंकर कुमार को मांझी, बनियापुर के सुजीत कुमार को पानापुर, एकमा के प्रदीप कुमार को लहलादपुर, गड़खा के रविरंजन कुमार पासवान को एकमा, इसुआपुर के विवेक पंडित को नगरा, जलालपुर के तारकनाथ सिंह को मकेर, लहलापुर के कुंदन कुमार को तरैया, मकेर के अविनाश कुमार को जलालपुर, मांझी के मणीन्द्र कुमार श्रीवास्तव को इसुआपुर, मढ़ौरा के अनुप कुमार पंडित को अमनौर, मशरख के रूपेश कुमार कुशवाहा को बनियापुर, नगरा के अभिषेक कुमार को मशरक, पानापुर के मो. हसन को मढ़ौरा, परसा के अमृत राज को सोनपुर, सोनपुर के पंकज पंडित को गड़खा एवं तरैया के अवकाश कुमार सिंह को परसा प्रखंड में तबादला किया गया है। डीसीओ ने तबादला किये गये सभी कार्यपालक सहायकों को दो दिों के अंदर नवपदस्थापित प्रखंड में योगदान करते हुए प्रभार-आदान प्रदान करने का निर्देश दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग