पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। बिहार हैंडबॉल संघ के तेज तर्रार नेशनल हैंडबॉल रेफरी पटना खासपुर मनेर निवासी चंदन कुमार खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 के लिए साई नई दिल्ली द्वारा तकनीकी पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किए गए है। बिहार हैंडबॉल संघ के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा ने बताया कि हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के कई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर रेफरी की भूमिका निभाने वाले चंदन हरियाणा के पंचकूला में 9 से 13 जून तक खेलो इंडिया यूथ गेम में बिहार से अकेले तकनीकी पदाधिकारी होंगे। बिहार से हैंडबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी रह चुके चंदन के खेल के प्रति समर्पण एवं बेहतर तकनीकी जानकारी की बदौलत इस प्रतियोगिता के लिए चयन होने पर बिहार हैंडबॉल संघ के चेयरमैन विधान पार्षद इंजीनियर सच्चिदानंद राय व अन्य ने दी बधाई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग