प्रो0 संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कुलपति कक्ष के समक्ष छात्र हित के मुद्दों को लेकर जमकर हंगामा किया। स्थिति बिगड़ता देख विवि प्रशासन को पुलिस बल को बुलाना पड़ा। हालांकि कुलपति द्वारा लंबित परीक्षाओं का आयोजन दिसंबर 2022 तक कंप्लीट कराने तथा त्रुटिपूर्ण मार्कशीट में सुधार का लिखित आश्वासन देने के बाद परिषद कार्यकर्ताओं का गुस्सा शांत हुआ। मंगलवार को अभाविप के प्रतिनिधिमंडल ने विवि की लंबित पड़ी परीक्षाओं की तिथि घोषित करने व परीक्षा परिणामों मे सुधार न होने को लेकर वार्ता करने पहुंचे थे। बाद में कुलपति प्रो.फारूक अली छात्रों के प्रतिनिधिमंडल से मिले मगर छात्रों की समस्या पर उनके गोलमोल रवैया को अभाविप कार्यकर्ता वार्ता को छोड़ कुलपति कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठे हुए और नारेबाजी शुरू कर दिया। इसके बावजूद कुलपति के द्वारा पहल ना होता देख परिषद कार्यकर्ताओं ने कुलपति कार्यालय के अंदर जाकर नारेबाजी शुरू कर दी। लगभग 2 घंटों तक कुलपति कार्यालय के अंदर अभाविप कार्यकर्ताओं और कुलपति के बीच बहस होती रही। इस दौरान मामले को बढ़ता देख स्थानीय थाने की पुलिस टीम भी दल बल के साथ पहुंच गए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग