प्रो0 संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जेपीविवि प्रशासन स्नातक पार्ट वन परीक्षा 2020 व स्पेशल एग्जाम-2020 में शामिल छात्रों त्रुटिपूर्ण अंक पत्र मामले पर भले ही लाख सफाई देते हुए सुधार की बात कहे। मगर वास्तविकता यह है कि प्रति दिन बड़ी संख्या में छात्र अपने अंकपत्र में सुधार के लिए पहुंच रहे हैं। हालांकि विवि के गार्ड पहले तो प्रशासनिक भवन में आने से रोक दे रहे हैं। मंगवार को भी बड़ी संख्या में लोक महाविद्यालय हाफिजपुर, राजेन्द्र कॉलेज समेत कई अन्य कॉलेजों के छात्र-छात्राएं अपने अंकपत्र में सुधार के लिए पहुंचे थे। हालांकि देर शाम तक उनकी समस्या के समाधान के लिए कोई पहल विवि की ओर से नहीं किया गया। जिसके बाद परेशान छात्रों ने विवि के मुख्य गेट के समक्ष विवि प्रशासन व कुलपति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग