राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। यात्रियों को हो रही कठिनाइयों की शिकायत पर रेलवे ने त्वरित संज्ञान लिया है। रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली के कार्यकारी निदेशक (जनपरिवेदना) ने शिकायतकर्ता संदीप कुमार पांडे को सूचनार्थ पत्र भेजा है। एकमा प्रखंड के परसागढ़ निवासी संदीप पांडे को भेजे पत्र में रेलवे बोर्ड ने बताया है कि पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी रेल खंड के एकमा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक की लंबाई बढ़ाने के संबंध में आपकी सूचना पर संज्ञान लिया गया है। इस कार्य को शीघ्र पूर्ण करा दिया जाएगा। इसको लेकर मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी को भी पत्र प्रेषित कर दिया गया है। यहां बता दें कि सामाजिक कार्यकर्ता संदीप पांडे ने रेल मंत्रालय के साथ-साथ प्रधानमंत्री कार्यालय को भी पत्र भेजकर प्लेटफार्म संख्या एक की लंबाई कम होने से यात्रियों को होने वाली परेशानियों का विस्तार से उल्लेख किया था। पत्र में उन्होंने बताया था कि खासकर बुजुर्ग, बच्चे, दिव्यांग व महिला यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यह प्रतिदिन देखने को मिलता है, आए दिन घटना भी घटती है। इसकी शिकायत भी हुई। प्लेटफार्म संख्या एक की लंबाई कम होने के कारण ही यह समस्या है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग