राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। सारण एसपी संतोष कुमार के निर्देशानुसार एकमा थाना पुलिस ने मांझी-बरौली सड़क एसएच 96 पर हंसराजपुर गांव के समीप मांझी से एकमा की ओर आ रही एक ऑटो से 200 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया। गुप्त सूचना के आधार पर एकमा पुलिस ने ऑटो को जब्त कर लिया। जबकि पुलिस को देखकर ऑटो का चालक व शराब के तस्कर फरार हो गए। एकमा थाने में पहुंचे सदर एसडीपीओ एम पी सिंह ने बताया जाता कि अवैध शराब की यह खेप ऑटो की छत में बने विशेष तहखाने से बरामद किया गया। उक्त टैम्पो/ऑटो में यूपी से अंग्रेजी शराब की फ्रुटी 8 पीएम ब्रांड आदि लादकर एकमा आ रही थी। इस दौरान एकमा थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी व पुलिस अवर निरीक्षक लाली प्रसाद ने हंसराजपुर गांव के समीप सड़क पर खड़े एक टैम्पो/ऑटो की विशेष तलाशी के दौरान 200 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया। जिसे थाने वाहन सहित लाकर संबंधित अपराध की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। एसडीपीओ श्री सिंह ने बताया कि पुलिस को देखकर ऑटो चालक व शराब के तस्कर मौके से फरार हो गए। जिनकी गिरफ्तारी हेतु संभावित ठिकानों पर पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस ने दावा किया कि जल्द ही मामले का उद्भेदन कर फरार ऑटो के चालक और शराब के तस्कर को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग