राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। गौरा ओपी क्षेत्र के गौरा पासवान टोली में पुलिस ने छापामारी कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया। तस्कर के घर की तलाशी लेने पर पुलिस को 2 गैलन में 20 लीटर देसी शराब भी बरामद हुआ। मामले में गौरा ओपी में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक जयराम प्रसाद ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में कहा है कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि गौरा पासवान टोली में शराब बेची जा रही है। जब वे मौके पर पहुंचे तो एक 55 वर्षीय व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग