राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के चांदपुर गाव मे घर मे घुस कर महिला के साथ मारपीट कर जख्मी करने,सोने का चेन छीने जाने का मामला दर्ज कराई गयी है। घटना के संबंध मे पीड़ित ललन राय ने बताया है कि मेरे गैर मौजूदगी मे जितेंद्र राय, उपेंद्र राय, अंशु कुमारी, खुशी कुमारी सहित आधा दर्जन पड़ोसी घर मे घुस कर पत्नी को लाठी डंडे से जमकर पिटाई कर रहे थे। हम घर पहुंचे बचाव में तब सभी ने हमारी पिटाई करने लगे। वहीं इसी क्रम में पत्नी के गले से सोने के चेन छीन लिए जाते समय जान से मारने की धमकी दिए। मामले मे पुलिस जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग