राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जेपीविवि स्नातकोत्तर शिक्षक संघ ने शिक्षकों के वेतन भुगतान में हो रहे विलंब पर अपनी गहरी नाराजगी जताई है। संघ के सचिव डॉ महेंद्र सिंह तथा अध्यक्ष डॉ सिद्धार्थ शंकर ने कहा है कि पिछले मार्च माह से शिक्षकों को वेतन नहीं मिला है। इसमें हो रहे विलंब का एक बड़ा कारण विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही है। साथ ही इसमें राज्य सरकार भी दोषी है। समय पर उपयोगिता प्रमाण पत्र देना विश्वविद्यालय प्रशासन की जिम्मेदारी है लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही की सजा शिक्षकों को भुगतनी पड़ रही है। नेताओं ने बताया है कि यह समय शिक्षकों के लिए बहुत कठिन होता है। शादी-विवाह से लेकर बच्चों की फीस इत्यादि की जरूरी जिम्मेदारी उनके ऊपर होती है। ऐसी स्थिति में पिछले 3 महीने से वेतन मिलना बहुत ही कष्टकर है। इन सभी स्थितियों को देखते हुए जयप्रकाश विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर शिक्षक संघ कुलपति से यह मांग करता है कि यथाशीघ्र उपयोगिता प्रमाण पत्र राज्य सरकार को उपलब्ध करावे, ताकि इसकी आड़ लेकर राज्य सरकार का बहाना खत्म हो सके और शिक्षकों का वेतन भुगतान यथाशीघ्र हो सके।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग