राष्ट्रनायक न्यूज।
मकेर (सारण)। थाना क्षेत्र के एकडेरवा गांव निवासी स्व राम सेवक महतो का पुत्र रवि महतो ने भूमि विवाद को लेकर मारपीट करने तथा जेवर छिनने को लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें बताया गया है कि रवि महतो दो कट्ठा भूमि गांव के एक व्यक्ति से खरीदा था। उसी भूमि पर मकान बनाया है। जमीन खरीदने के लिए गांव के काशी महतो से एक लाख तीस हजार रुपये बकाया लिया था। पैसा वापस करने पर नहीं लिया और नव निर्मित मकान पर दावा कर रहा है। जिसको लेकर कई बार इस मामले को पंचायत से सुलझाने का प्रयास किया गया। लेकिन उसके द्वारा पंचायत के फैसले को नहीं माना गया। दरवाजे पर बैठने के दौरान काशी महतो, अमरेश महतो, कुमरिया देवी तथा सुनीता देवी लाठी-डंडे से लैश होकर दरवाजे पर पहुंच मारपीट करने लगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग