-:दैनिक राशिफल:-
आज तारीख है 09 जून 2022 दिन गुरुवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं। तो चिंता मत कीजिए, हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा,क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं। तो आइए जानते हैं
आज का राशिफल
मेष:- (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
दूसरे से अधिक अपेक्षा करेंगे। जल्दबाजी से काम में बाधा उत्पन्न होगी। दौड़धूप अधिक रहेगी। बुरी सूचना मिल सकती है, धैर्य रखें। बनते कामों में देरी होगी। सरकारी अधिकारियों के लिए आज का दिन आपाधापी से भरा हो सकता हैं तथा काम के बोझ के कारण उन्हें तनाव भी होगा। आपके अंदर दया का भाव जागृत होगा जो समाज सेवा की प्रेरणा देगा।
लकी नंबर- 4
लकी कलर- नीला
वृष:- (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। कोई मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।छोटी कक्षा के छात्रों का मन पढ़ाई में ज्यादा लगेगा लेकिन यदि आप 11वीं या 12वीं कक्षा में हैं तो आप अपने भविष्य को लेकर योजना बनायेंगे। ऐसे में आप ऐसे विषयों पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे ।
लकी नंबर- 9
लकी कलर- पीला
मिथुन:- (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
भूमि, भवन, दुकान, शोरूम व फैक्टरी इत्यादि की खरीद-फरोख्त हो सकती है। बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। विवाद को बढ़ावा न दें।सरकारी अधिकारियों को आज के दिन अपने लिए नए क्षेत्र चुनने होंगे जिससे उनके अनुभव में वृद्धि होगी। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों का मन भी नयी चीज़ों के प्रति आकर्षित होगा जिससे उनका मन अपने काम में नही लगेगा।
लकी नंबर- 5
लकी कलर- गुलाबी
कर्क:– (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जल्दबाजी से काम बिगड़ेंगे तथा समस्या बढ़ सकती है। विरोध होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। बाहर जाने की योजना बनेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग कार्य में आसानी देगा।आज के दिन लाभ कमाने के लिए आपको ज्यादा परिश्रम करने की आवश्यकता हैं। भाई या बहन का भी साथ मिल सकता हैं जिससे आपको सहायता मिलेगी।
लकी नंबर- 3
लकी कलर- भूरा
सिंह:- (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। लापरवाही न करें। किसी व्यक्ति से व्यर्थ विवाद हो सकता है। मानसिक क्लेश होगा। छात्रों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा व उन पर अपने माता-पिता का आशीर्वाद बना रहेगा। कुछ क्षेत्रों में उन्हें असफलता हाथ लग सकती हैं लेकिन आत्म-विश्वास पहले की तुलना में मजबूत होगा।
लकी नंबर- 2
लकी कलर- ग्रे
कन्या:- (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
किसी धार्मिक स्थल की यात्रा की आयोजना हो सकती है। सत्संग का लाभ मिलेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर-बाहर सुख-शांति रहेगी।यदि आप शेयर बाजार में पैसो को निवेश करते रहते है तो आज के दिन संभल कर पैसा लगाए क्योंकि कही से बड़ा नुकसान होने की संभावना है। ऐसे में पहले से ही इस बात का ध्यान रखे।
लकी नंबर- 7
लकी कलर- महरून
तुला:- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। योजना फलीभूत होगी। कारोबार में वृद्धि पर विचार हो सकता है। नौकरी में अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। आज के दिन आपका अपनी माता के साथ वैचारिक रूप से मतभेद हो सकता हैं जिससे घर में तनाव का माहौल रहेगा। इस दौरान आपकी माता का स्वास्थ्य भी खराब रह सकता हैं जिससे मन विचलित रहेगा।
लकी नंबर- 6
लकी कलर- आसमानी
वृश्चिक:- (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
परिवार तथा मित्रों के साथ कोई मनोरंजक यात्रा का आयोजन हो सकता है। रुका हुआ पैसा मिलने का योग है। मित्रों के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। यदि आपको पहले से कोई समस्या हैं तो आज के दिन उससे आराम मिलेगा तथा स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा। बीपी और शुगर के रोगी बाहर का खाना खाने से बचे और घर पर भी पोष्टिक आहार का ही सेवन करे।
लकी नंबर- 9
लकी कलर- संतरी
धनु:– (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं।यदि आप अपने साथी से दूर हैं तो उन्हें आपकी चिंता रहेगी। ऐसे में स्वयं के स्वभाव को सरल रखे तथा अहंकार को अपने ऊपर हावी न होने दे।
लकी नंबर- 1
लकी कलर- हरा
मकर:– (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति पर व्यय होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।जिनका विवाह नही हुआ हैं उन्हें आज के दिन किसी के ऊपर आकर्षण का भाव आ सकता हैं। आप उनसे अपने दिल की बात कहना चाहेंगे लेकिन जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न ले अन्यथा यह आपके लिए हानिकारक सिद्ध होगा।
लकी नंबर-8
लकी कलर- श्वेत
कुंभ:- (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
दूर से सुखद सूचना मिल सकती है। घर में मेहमानों का आगमन होगा। व्यय होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।कॉलेज में पढ़ रहे छात्र अपने लिए नए मार्गदर्शक की खोज में रहेंगे जिससे वे अपना लक्ष्य निर्धारित कर सके। आपको कही से काम करने का अवसर प्राप्त होगा जिसे हाथ से न जाने दे।
लकी नंबर- 7
लकी कलर- स्लेटी
मीन:- (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मेहनत का फल मिलेगा। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय बढ़ेगा।आप अपने प्रेम जीवन के प्रति नीरस भाव रखेंगे तथा साथी के प्रति रुचि कम होगी। किंतु आपका पार्टनर आपको भलीभांति समझेगा जिससे उनका साथ आपको मिलेगा।
लकी नंबर- 1
लकी कलर- केसरी
आपका दिन मंगलमय हो।
संजीत कुमार मिश्रा ज्योतिष एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594, 9545290847


More Stories
सारण में 37.92 लाख आबादी को खिलायी जायेगी फाइलेरिया से बचाव की दवा: डॉ दिलीप
वरिष्ठ रंगकर्मी कुमार आजाद का निधन, शोक की लहर
एनक्वास प्रमाणीकरण से हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर क्षेत्र के लोगों को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधाएं