अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। प्रखंड के बसडीला निवासी व पूर्व विद्यालय प्रधान दिवंगत बबन तिवारी के श्राद्धकर्म पर बुधवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कई गणमान्यो शामिल हुए। सभी ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करते हुए अपनी श्रद्धांजलि दी। उन्हे याद करते हुए सभी ने उनको विद्वान, समयनिष्ठ व कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक बताया। वे कुशल समाजसेवी भी थे। उनकी मृत्यु से समाज को व्यापक क्षति हुई है। उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों में शिक्षक नेता दिनेश कुमार सिंह, सुरेश सिंह, दिलीप सिंह, धर्मेंद्र तिवारी, अखिलेश्वर पांडेय, राजेश पांडेय, रामबाबू यादव, डा राजेश यादव, अनूप कुमार सिंह, उत्तम कुमार साह, सहित क ई अन्य भी शामिल हैं।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग