अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के तत्वधान में दिनांक 19 जून 2022 दिन रविवार समय सुबह 9:00 बजे से मांझी प्रखंड के ग्राम चकिया में स्वतंत्रा सेनानी मानकी शाह गोंड की मूर्ति अनावरण बिहार सरकार के माननीय संतोष कुमार सुमन अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री बिहार सरकार के कर कमलों द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम की रूपरेखा देने के लिए जलालपुर प्रखंड के ग्राम अनवल में गोंड समुदाय के लोगों ने बैठक की इस कार्यक्रम में पूरे बिहार झारखंड एवं उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ और दिल्ली से गोंड समाज लोग शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की सुसज्जित ढंग से सुनिश्चित करने के लिए टीम गठित की गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग