राष्ट्रनायक न्यूज।
माँझी (सारण)। थाना क्षेत्र के माड़ीपुर निवासी व छपरा के ब्रम्हपुर के समीप स्थित कॉलोनी में रहने वाले मनोज कुमार यादव का पुत्र आदित्य कुमार सीमावर्ती बलिया के यादव नगर गांव से बरामद कर लिया गया है। बरामदगी के बाद किशोर ने बताया कि ब्रम्हपुर के समीप बुधवार की सुबह टहलने के दौरान दो संदिग्ध नकाबपोश लोगों ने उसे पकड़कर मुँह पर पाउडर छिड़ककर बेहोश कर छपरा से बलिया जाने वाली खड़ी ट्रेन में फेंक दिया। ट्रेन के बकुलहाँ स्टेशन पर रुकने पर उसे होश आया तो दोनों नकाबपोश दूर बैठे दिखे। मौका पाकर वह ट्रेन से उतरकर भाग निकला। भागते भागते वह माँझी घाट के समीप यादव नगर पहुंच गया। नशे का असर होने तथा भागने के कारण वह प्यास से ब्याकुल था। उसकी हालत देख एक महिला ने पानी पिलाया तथा उसे ढांढस बंधाया। बाद में मोबाइल पर फोन कर परिजनों को बुलाया गया तथा किशोर अपने परिजनों से लिपट कर रोने लगा तथा अपनी आपबीती सुन कर परिवार में खुशी आँसू नहीं रुक रहें थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग