राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के पचभिण्डा गांव में दरवाजे पर चढ़कर एक युवती व महिला को मारपीट कर घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में मिथिलेश मांझी ने तरैया थाने में गांव के ही तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें गया मांझी, विशुनदेव मांझी, वीरेन्द्र मांझी को नामजद किया गया है। पीड़ित व्यक्ति कहना है कि सभी आरोपीगण उसके दरवाजे पर आकर गाली गलौज व जान मारने की धमकी देने लगे। जान मारने की धमकी सुनकर उसकी भतीजी जूही कुमारी घर से दौड़कर आयी और बोली की गाली गलौज मत कीजिए उसी पर गया मांझी फारसा व टांगरी से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बचाने आयी भाभी तो उन्हें भी मारपीट कर घायल कर गले से 40 हजार रुपये के सोने की चेन छीन लिया। जब मैं बाजार से आया तो मेरे साथ भी मारपीट करते हुए अपहरण कर जान से मारने की धमकी दिया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग