राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी थाना क्षेत्र के जई छपरा गांव के समीप सरयू नदी से पुलिस ने छह कार्टून अंग्रेजी शराब लदी एक नाव को जब्त किया है। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान कारोबारी शराब लदी नाव छोड़ कर फरार ही गए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक शराब कारोबारियों की पहचान कर ली गई है और पुलिस उन्हें पकड़ने की तैयारी में जुट गई है। सूचना मिलने पर मांझी पुलिस ने जई छपरा गांव के समीप सरयू नदी में खदेड़ कर शराब लदी नाव को जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष मो. जकारिया ने बताया कि सूचना मिली थी कि सरयू नदी के रास्ते शराब की खेप मांझी में लायी जा रही है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम गठित कर छापेमारी करने पहुंच कर नदी में तस्करों का पीछा करने लगे। पुलिस के आने की भनक लगते ही कारोबारी नाव लेकर भागने लगे और पुलिस उनका पीछा करने लगी। अपने आप को पुलिस से घिरता देख कारोबारी नदी में छलांग लगा कर भागने में सफल रहे। हालांकि पुलिस ने कारोबारियों के नाव को जब्त कर लिया है। बरामद नाव से पुलिस ने छह कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद किया है। कारोबारियों की पहचान कर ली गई है एवं पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग