राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड के माधोपुर पंचायत के तीन जनवितरण दुकानों की जांच बुधवार को आपदा प्रबंधन के एडीएम गंगाकांत ठाकुर ने किया।तीन दुकानों में से दो दुकान बंद पाया गया। जानकारी के अनुसार एडीएम रूदलपुर गांव के राजीव कुमार सिंह तथा अतुल कुमार के दुकान पर पहुंचे तो दुकान बंद पाया गया।एडीएम ने अपने मोबाइल में दोनों दुकानों का फ़ोटो भी खींचा। उसके बाद बंगरा गांव के जनार्दन राम के जनवितरण दुकान की जांच की गई।स्टाक पंजी की भी जानकारी ली।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग