राष्ट्रनायक न्यूज।
मकेर (सारण)। थाना क्षेत्र के चंदीला गांव निवासी धर्मनाथ राय ने अपनी पुत्री सालु कुमारी की हत्या कर शव को गायब करने की आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें एक लड़की समेत पांच लोगों को नामजद किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि देवपूजन राय समेत पांच लोग 6 जून को शाम में दरवाजे पर आकर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर पुत्री सालु कुमारी की हत्या गला दबाकर कर दिया। आरोपियों ने मुझे कमरा में बंद कर शव को गायब कर दिया है। थानाध्यक्ष नीरज मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग