राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। अंवारी में पुलिस ने शराब के लिए छापेमारी की तो इससे नाराज आरोपियों ने परोसी के साथ मारपीट करके जख्मी कर दिया। मामले में जख्मी शंभू राय ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में कहा है कि रामबाबू राय शराब बेचते हैं। जिसके घर में पुलिस ने छापामारी की थी। छापामारी के बाद पुलिस जैसे ही वापस लौटी जो रामबाबू राय, दीपक कुमार, शत्रुघ्न राय, विकास कुमार, गीता देवी उसके घर आ कर गाली गलौज करने लगे। पुलिस को बुलाने का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट किया जिससे वह जख्मी हो गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग