राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। भावलपुर भिड़िया में एक विवाहित महिला को उसके घर पर जाकर उठा लेने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में भिड़िया निवासी उदय सिंह की पत्नी संगीता देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में कहा है कि उसकी पुत्री शिल्पी सिंह को ढ़ोड़लाही अमनौर निवासी कृष्णा राय का पुत्र आशीष राय काफी पहले से परेशान करता था। इससे तंग आकर उसने अपनी पुत्री की शादी इसी साल फरवरी में कर दी थी। लड़की की शादी के बाद भी आशीष राय हमेशा फोन करके जान मारने की धमकी देता है। सोमवार को आशीष राय दो अन्य अज्ञात लड़कों के साथ हथियार लेकर उनके दरवाजे पर पहुंचा। गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा और धमकी दी कि तुम लड़की की शादी दूसरे जगह क्यों कर दी। हम लड़की को घर से उठा लेंगे और तुम लोगों को गोली मार देंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग