राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के बेला रेल पहिया कारखाना के समीप पुलिस को देख अपराधी स्कॉर्पियो छोड़कर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार दरियापुर थाना के पीएसआई मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस बेला रेल पहिया कारखाना के समीप वाहन जांच कर रहे थे। इसी दौरान नयागांव की ओर से एक स्कार्पियो तेज गति से आ रही थी। पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया तो चालक और तेज गति से स्कॉर्पियो लेकर भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया तो अपराधी अपनी स्कॉर्पियो छोड़कर फरार हो गए। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के अकिलपुर में शादी को ले दरवाजा लगाया जा रहा था। जिससे काफी भीड़-भाड़ थी। इसी भीड़ का फायदा उठाकर अपराधी फरार हो गए। पुलिस ने काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने स्कॉर्पियांे को जब्त कर लिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग