राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। पीएम मोदी के सेवाकाल का आठ साल पूरा होने पर भाजपा कार्यकर्ता इसे सुशासन और गरीब कल्याण पर्व के रूप में मना रहे है। इस अवसर पर मढ़ौरा के बुनियाद केंद्र पर दिव्यांग बच्चों के बीच फल वितरण किया गया। मौके पर जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा, हरि नारायण सिंह, मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा, प्रवक्ता बलबीर सिंह, धर्मनाथ सिंह, मनोज साह, अंचलाधिकारी रविशंकर पांडेय, कल्याण पदाधिकारी राकेश कुमार, बुनियाद केंद्र की प्रबंधक उपासना कुमारी उपस्थित थी। जिला अध्यक्ष बुनियाद केन्द्र से रेफरल अस्पताल पहुंचे। जहां अस्पताल का निरीक्षण किया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि मौके पर चिकित्सा प्रभारी उपस्थित नहीं थे और व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग