मनिंद्र नाथ सिंह मुन्ना। राष्ट्रनायक न्यूज।
दिघवारा (सारण)। मोदी सरकार के 8 वर्ष पूरा होने पर सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण के तहत सोनपुर विधानसभा के मलखाचक गाँव के घर- घर जाकर बिहार भाजपा अनुशासन समिति प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह जी द्वारा सरकार के किये गए कार्यो का पत्रक वितरण करते हुए की इस दरम्यान विनय सिंह ने कहा की मोदी के नेतृत्व में देश विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। आज इस देश को दुनिया समझ रही है और विषम परिस्थितियों में हूं इसके आगे झुकने को मजबूर आज का भारत सशक्त भारत है और यह सशक्तिकरण मोदी की देन है। आज सरकार द्वारा गरीबों का कल्याण, महिला सशक्तिकरण, रक्षा क्षेत्र में सशक्तिकरण, स्वरोजगार में सशक्तिकरण एवं मेक इन इंडिया के तहत तरह- तरह की फैक्ट्रियों का जाल बिछने से रोजगार भी बढ़ा है, जिससे युवा शक्ति भी सशक्त हुआ है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोहन शंकर प्रसाद, उमाशंकर सिंह, राहुल पासवान, दीपक गुप्ता, प्रमुख प्रतिनिधि दिलीप सिंह, मुखिया गुडडेश्वर सिंह, विपिन सिंह एवं पार्टी के अन्य वरिष्ठ कार्यकर्तागण मौजूद रहे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग