अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड के कोपा में मां क्लीनिक का उद्घाटन जनता दल यू के प्रदेश सचिव राजेश त्यागी एवं भाजपा नेता हेम नारायण सिह ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर जदयू नेता राजेश त्यागी ने कहा कि इस हॉस्पिटल के खुलने से आसपास के लोगों को नजदीक में सस्ता और सुलभ चिकित्सा उपलब्ध होगा। भाजपा नेता हेम नारायण सिंह ने कहा कि डॉ राजेश कुमार धन्यवाद के पात्र हैं जिन्होने कोपा में इस तरह के हॉस्पिटल खोलें|वही चिकित्सक डॉ राजेश कुमार ने कहा की इस हॉस्पिटल में 8 बेड, एक ऑपरेशन थिएटर ,एक डॉक्टर का चेंबर है। जरूरत पड़ने पर इसे और बढ़ाया जाएगा। यहां पर कम खर्च मे बेहतर चिकित्सा उपलब्ध किया जाएगा। मौके पर संतोष सिंह, राधा मोहन राम ,डॉक्टर राकेश कुशवाहा, शोभनाथ सिंह, अभिषेक सिंह उपस्थित रहें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग