संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। विभागीय आदेश की अवहेलना करते हुए निर्धारित समय समाप्त होने के बाद भी प्रखंड अंतर्गत कुछ विद्यालयों में अबतक विद्यालय शिक्षा समिति का पुनर्गठन नहीं किया गया है। जिसे गम्भीरता से लेते हुए बीईओ रामनाथ बैठा ने प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय के एचएम को पत्र प्रेषित कर आवश्यक निर्देश दिया है। प्रेषित पत्र के माध्यम से बीईओ ने बताया है कि बार-बार स्मारित करने के बाद भी वीएसएस का पुनर्गठन नहीं किया जाना विद्यालय प्रधान की स्वेच्छाचारिता का द्योतक है।ऐसे में एक सप्ताह के अंदर सभी एचएम वीएसएस का पुनर्गठन कर आवश्यक प्रपत्र के साथ अधोहस्ताक्षरी कार्यालय को सूचित करें। अन्यथा विलंब होने की स्थिति में संबंधित एचएम के विरुद्ध कारवाई के लिये वरीय पदाधिकारी को प्रतिवेदित की जाएगी। साथ ही कक्षा 02 से लेकर 08 तक के छात्र/ छात्राओं के लिये पुस्तक की राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरण हेतु मेधासॉफ्ट पोर्टल पर विद्यालय का डाटा अंकित करने का भी निर्देश दिया गया है। वहीं सभी प्रकार के प्रतिनियुक्त शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से अपने विद्यालय में योगदान देने का भी निर्देश बीईओ द्वारा दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग