राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। दूसरे की जमीन पर जबरन कब्जा करने के मामले में बनियापुर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।मामले की प्राथमिकी अंचलाधिकारी स्वामीनाथ राम ने दर्ज कराई थी। मामला थाना क्षेत्र के हंसराजपुर खुर्द का है।गिरफ्तार लोगों में गांव के ही सरताज अली, आनंद कुमार एवं पारण कुमार शामिल है। अंचलाधिकारी ने बताया कि अंचल स्तर से मापी कराकर भूमिधारक अब्दुल मजीद को उनकी जमीन पर दख्ल-कब्जा कराया गया था। जिस भूमि पर उक्त आरोपितों द्वारा जबरन कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था।वही भूमिधारक को डराया- धमकाया जा रहा था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग