पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। बिहार के विकास पुरुष मुख्यमंत्री व जदयू सुप्रीमो नीतीश कुमार ने बिहार में जातीय जनगणना करने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाकर इसकी घोषणा करके एक इतिहास रचने का काम किया है। इस साहसिक कदम से पूरे बिहार की जनता अपने मुख्यमंत्री पर गर्व करती है। उक्त बातें मशरक में जदयू नेता ई शौकत अली अंसारी के आवास पर आए बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश महासचिव एवं ढाका विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी रामपुकार सिन्हा ने बुधवार को कही। उक्त अवसर पर ई सौकत अली अंसारी, शुभनारायण सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना बिहार की जनता की मांग है। उन्होंने जमीनी कार्यकर्ता अनिल हेंगडे एवं श्री महतो को राज्यसभा में भेजकर लोकतंत्र को अच्छा संदेश दिया है। जदयू के प्रदेश महासचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विकास पुरूष है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासन काल राज्य का विकास हो रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग