-:दैनिक राशिफल:-
आज तारीख है 10जून 2022 दिन शुक्रवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं। तो चिंता मत कीजिए, हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा,क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं। तो आइए जानते हैं
आज का राशिफल
मेष:- (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
कष्ट, भय, चिंता तथा तनाव का वातावरण बन सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें।सरकारी अधिकारियों को आज के दिन अपने लिए कुछ नया करने का विचार आएगा किंतु वे एक उलझन में फंसे रहेंगे जिससे उनका मन अशांत रह सकता हैं।
लकी नंबर- 1
लकी कलर- केसरी
वृष:- (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आंखों को रोग व चोट से बचाएं। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। मनोरंजक यात्रा की आयोजना हो सकती है। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।विवाह की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को अपने लिए कोई नया प्रस्ताव आ सकता हैं लेकिन आपके घरवालों को वह पसंद नही आएगा। ऐसे में उनकी बात को ध्यान से सुने व उसे अपने जीवन में अपनाएं।
लकी नंबर- 4
लकी कलर- नीला
मिथुन:- (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
कोई ऐसा कार्य न करें जिससे अपमान हो। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। सुख के साधनों पर व्यय होगा। स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। आज के दिन आपको अपने परिवारवालों पर व्यर्थ में संशय हो सकता हैं जिससे रिश्तों में दरार आ सकती हैं। ऐसे में किसी सदस्य के प्रति कोई गलतफहमी को न पाले व सभी के साथ खुलकर बात करे।
लकी नंबर- 9
लकी कलर- पीला
कर्क:- (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कानूनी बाधा संभव है। हल्की हंसी-मजाक करने से बचें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। धनहानि किसी भी तरह हो सकती है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। यदि आप लंबे समय से तनाव में चल रहे हैं तो उसे किसी के साथ साँझा करेंगे तो बेहतर रहेगा। बच्चों के प्रति आपके स्नेह में बढ़ोत्तरी होगी व उनके भविष्य के लिए आप कोई ठोस निर्णय भी ले सकते है।
लकी नंबर- 5
लकी कलर- गुलाबी
सिंह:- (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
प्रेम-प्रसंग में हड़बड़ी न करें। विवाद हो सकता है। नकारात्मकता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। युवक व युवती विशेष सावधानी बरतें। शारीरिक रूप से आप एक दम स्वस्थ रहेंगे लेकिन मानसिक रूप से सिर दर्द की शिकायत रह सकती हैं। परिणामस्वरुप आपको चिंता व तनाव होने की आशंका हैं जिससे मन अस्थिर रहेगा।
लकी नंबर- 3
लकी कलर- भूरा
कन्या:- (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
थकान व कमजोरी रह सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। किसी धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। निजी क्षेत्र में काम कर रहे अधिकारी कुछ बातों को लेकर तनाव में रह सकते हैं व उनका अपने सहकर्मियों के साथ अनबन होने की भी संभावना हैं।
लकी नंबर- 2
लकी कलर- ग्रे
तुला:- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
संतान पक्ष से स्वास्थ्य तथा अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। कार्यशैली में परिवर्तन करना पड़ सकता है।विवाहित लोगों को अपने जीवनसाथी का तो भरपूर साथ मिलेगा लेकिन आप उनसे ज्यादा आशा नही रखेंगे। जिनका विवाह नही हुआ हैं उनका मन उदास ही रहने की संभावना हैं जिससे उनका मन किसी में भी नही लगेगा।
लकी नंबर- 7
लकी कलर- महरून
वृश्चिक:- (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
शत्रु शांत रहेंगे। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।शारीरिक रूप से आज के दिन कोई समस्या नही होगी लेकिन मानसिक रूप से आप अस्वस्थ रह सकते हैं। किसी बात की चिंता आपको सताती रहेगी जिस कारण मन अशांत रह सकता हैं।
लकी नंबर- 6
लकी कलर- आसमानी
धनु:- (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर खर्च होगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। चिंता तथा तनाव में वृद्धि होगी। यदि आप व्यापारी हैं तो पैसो के लेनदेन को लेकर सावधानी बरते क्योंकि आपके किसी ग्राहक के द्वारा आपको बड़ा चूना लगाने का प्रयास किया जायेगा। ऐसे में इसको लेकर सावधानी बरते।
लकी नंबर- 9
लकी कलर- संतरी
मकर:- (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
जल्दबाजी में कोई भी लेन-देन न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। फालतू खर्च होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। आपका अपने परिवारवालों के प्रति व्यवहार कटु रहने की संभावना हैं। अपने उग्र स्वभाव के कारण रिश्तों में दरार आ सकती हैं जिससे आपसी भाईचारे में कमी आएगी।
लकी नंबर- 1
लकी कलर- हरा
कुंभ:- (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
दुष्टजनों से सावधान रहें, हानि पहुंचा सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कहीं से बुरी खबर मिल सकती है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय बनी रहेगी।आज के दिन आपके मन में एक निराशा का भाव रहेगा जिस कारण आपका अपने साथी से लगाव कम हो सकता हैं।
लकी नंबर- 8
लकी कलर- श्वेत
मीन:- (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
कम प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।विवाहित लोगों की रुचि प्रेम के विषय में कम रह सकती हैं व उनका अपने साथी के प्रति लगाव कम होगा। इस दौरान उनमें एक निराशा का भाव रहेगा जो उनके पार्टनर को भी विचलित करेगा।
लकी नंबर- 7
लकी कलर- स्लेटी
आपका दिन मंगलमय हो
संजीत कुमार मिश्रा ज्योतिष एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594, 9545290847


More Stories
सारण में 37.92 लाख आबादी को खिलायी जायेगी फाइलेरिया से बचाव की दवा: डॉ दिलीप
वरिष्ठ रंगकर्मी कुमार आजाद का निधन, शोक की लहर
एनक्वास प्रमाणीकरण से हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर क्षेत्र के लोगों को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधाएं