राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। प्रखंड के हुस्सेपुर काली मंदिर के प्रांगण में सात दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ कलश व शोभा यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें हुस्सेपुर के समस्त ग्रामीण श्रद्धालु शामिल हुए। जिसमें जय माता दी के जयघोष के बीच जलभरी कार्यक्रम संपन्न हुआ। शोभा यात्रा में मुख्य रूप से हरेंद्र ठाकुर, तारकेश्वर तिवारी, आलोक ओझा, कृष्णानंद तिवारी, शैलेश तिवारी, जयराम तिवारी, सच्चिदानंद आजाद शामिल रहे। इस महायज्ञ के संचालक वीरेंद्र तिवारी एवं आचार्य पंडित, अमित कुमार पांडेय के निर्देशन में यह धार्मिक अनुष्ठान शुरु हुआ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग