राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (रुचि सिंह सेंगर)। नेपाल नरेश द्वारा स्थापित सीमावर्ती सिवान जिले के मेंहदार स्थित बाबा महेंद्रनाथ मंदिर में हमेशा श्रद्धालु शिव भक्तों का मेला लगा रहता है। इसी क्रम में गंगा दशहरा के अवसर पर पूजा-अर्चना व जलाभिषेक हेतु गुरुवार को झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रदेश संगठन महामंत्री मुत्युंजय सिंह, झारखंड के प्रदेश संयोजक व एकमा प्रखंड के योगियां गांव निवासी नेशनल एथलीट विकास सिंह के साथ पहुंचे। इस दौरान विशाल जलाशय से जल भरकर बाबा महेंद्रानाथ नाथ के दरबार में जलाभिषेक किया गया। इस अवर पर बलवंत सिंह भी पूजा-अनुष्ठान में शामिल हुए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग