राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा पुलिस अंचल के विभिन्न गांवों में आपसी व भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में पांच महिला समेत 16 लोग घायल हो गये। घायलों में तिलकार गांव के आजाद सिंह, कुश प्रकाश, रामजी प्रसाद, विनय कुमार, रंजीत कुमार, जयमाला देवी, अनिता कुमारी, रंजीत साह, एकमा गांव की विमला देवी, एकारी गांव के ऋतुराज सिंह, सुनीता देवी बरवा गांव के आलोक रंजन कुमार, हर्षपुरा गांव की अहिल्या देवी, राहुल शर्मा, कर्ण शर्मा, सिकन्दर शर्मा शामिल हैं। बताया जाता है कि घायलों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एकमा में अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सुशील कुमार गुप्ता व डॉ. पंकज कुमार ने किया। इस संबंध में घायलों के द्वारा थाने में एक दूसरे के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच पडताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग