राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। गुरुवार को गंगा दशहरा के अवसर पर पवित्र स्नान को लेकर श्रद्धालुओं की दिनभर विभिन्न नदी घाटों पर भीड़ उमड़ती रही। हिंदू धर्म में गंगा जल का विशेष महत्व बताया गया है। इसे सभी मांगलिक व शुभ कार्यों में प्रयोग किया जाता है। इतना ही नहीं गंगा नदी को माता का स्थान भी दिया गया है। गंगा दशहरा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने सरयु नदी के डुमाईगढ़ घाट पर स्नान किया। हिंदू धर्म में गंगा दशहरा का पर्व बहुत खास माना गया है। यह ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी को मनाया जाता है। बताया गया है कि इस दिन ही मां गंगा धरती पर अवतरित हुईं थीं। गंगा दशहरा के दिन मां गंगा की विशेष पूजा-आरती की जाती हैं। पूरे दिन श्रद्धालु भक्त गंगा नदी में स्नान करते हैं। जहां यह संभव नहीं हो पाता है वहां गंगाजल को पानी में मिला कर स्नान करते हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग