राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

गृह स्वामी गए मैरिज डे मनाने, चोरों ने नकदी सहित 25 लाख  का माल किया पार

राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। गुरुवार देर रात्रि में प्रभुनाथ नगर मोहल्ले में चोरों ने एक घर का ताला तोड़ लगभग 10 लाख नकद  तथा 15 लाख रुपए के जेवरात चोरी कर ली। मिली सूचना अनुसार प्रभुनाथ नगर निवासी जय प्रकाश सिंह अपना मैरिज डे मनाने बीती रात्रि अपने पैतृक गांव खैरा थाना क्षेत्र के रामनगर भदरिया गए थे। फ्लैट में ताला लगा देख चोरों ने घर का ताला तोड़ लगभग 10 लाख रुपये नकद एवं 15 लाख रुपए का जेवरात चोरी कर लिए। अपने दिए गए आवेदन में गृह स्वामी जय प्रकाश सिंह ने लिखा है कि मैं अपना मैरिज डे मनाने अपने पैतृक गांव खैरा थाना क्षेत्र के रामनगर भदरिया गया था तथा उसी दिन रात्रि में 11:30 पर प्रभुनाथ नगर अपने घर पर आया तो देखा कि मेन गेट का ताला कटा हुआ है तथा सभी कमरे का गेट खुला हुआ है। घर में जाने पर पता चला कि जो नगद रू लगभग 10 लाख के आसपास  तथा करीब 15 लाख रुपए के गहने जिसमें 45 ग्राम का एक हार, लगभग 100 ग्राम वजन का दो पीस सिकरी, 30 ग्राम का एक ब्रेसलेट एवं आठ  अंगूठियां जिसका वजन करीब 40 ग्राम तथा कुछ अन्य गहने चोरों ने चुरा लिया। इस बाबत मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने बताया कि गृह स्वामी द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।