राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी/सारण (संजय पांडेय)। दिन रात की कड़ी मेहनत करने वाला अन्नदाता मुश्किल में है। किसानों को उनकी फसल का उचित दाम नहीं मिल रहा है। हालांकि सरकार किसानों की आय दोगुना करने का ख्वाब दिखाती है। लेकिन वह दावा जमीन से कोसों दूर है। ऐसे में अन्नदाता खासा परेशान है। एक ऐसे ही व्यतीत करने वाला मामला मांझी प्रखंड की घोरहट मंडी के बाहर देखने को मिला। जहां सब्जियों का उचित मूल्य नहीं मिलने से नाराज किसान भोला माली ने अपनी सब्जियों को सड़क पर फेंक दिया और पैर से कुचलने लगा। किसान का आरोप है कि व्यापारी उनकी सब्जी कम दाम में खरीद कर ग्राहकों को ऊंचे भाव में बेच रहे हैं। महीनों कड़ी धूप, भीषण गर्मी में मेहनत कर फसल की सिंचाई पेट्रोल और डीजल से कर किसान अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग