राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। गुरुवार की देर रात सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्ति की पहचान हुआ। मृत व्यक्ति मांझी थाना क्षेत्र के गौरी मठिया गांव निवासी चितरंजन भारती के 28 वर्षीय पुत्र अरविंद कुमार भारती के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही शव लेने पहुचे परिजन। प्राप्त जानकारी के अनुसार अरबिंद अपने ससुराल गड़खा थाना क्षेत्रं चैनपुर पहाड़पुर गांव से गुरुवार की शाम करीब पांच बजे अपने घर के लिए निकला था। जिसका सूचना ससुराल वालों ने गौरी फोनकर बताया था। लेकिन देर रात तक घर नही पहुचने पर परिजनों में किसी घटना के आशंका से भयभीत थे। बताया जाता है कि किसी गाड़ी से अरविंदर रात्रि में बनवार ढाला समझकर उतर गया था और सम्भव वह पैदल घर जा रहा था इसी दौरान किसी वाहन के दुर्घटना का शिकार होने से मौत हो गई है। इस घटना की जानकारी परिजनों को सोशल मीडिया में वायरल तस्वीर देख कर हुई। घटना की खबर सुन परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी निशा देवी का रो-रो कर बुरा हाल बना है। मृतक दो दिन पूर्व ससुराल इलाज हेतु गए थे। वही पर पत्नी भी है। असमय मौत से परिजन काफी आहत है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग