राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। छपरा-सिवान मुख्यमार्ग पर स्थित रक्षाब्रम्ह बाबा स्थान व भोला ढाला के बीच शुक्रवार की अहले सुबह अनियंत्रित होकर एक बोलेरो वाहन सड़क किनारे गहरे खाई में पलट गई। दुर्घटना में बाल-बाल बचे बोलोरो पर सवार लोग। वैसे इस हादसे में बोलोरो पर सवार बच्चा सहित करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये है। सभी घायलों को स्थानीय लोगो की सहयोग दाउदपुर में एक निजी क्लिनिक में उपचार कराया गया। घटना उस वक्त की बताई जाती है, जब वाहन कोपा की तरफ तेज गति से आ रहा था। तभी अचानक सामने से एक तेज गति से मैजिक वाहन आ गया। जिसके बचाने की चक्कर में वाहन चालक ने एक स्कूटी में हल्की ठोकर मार दिया। जिससे वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई जा गिरी। दुर्घटना में वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मिली जानकारी के अनुसार रिविलगंज थाना क्षेत्र के मोहब्बतपरसा गांव से एक शादी समारोह में सम्मलित होकर बोलोरो से सभी लोग रसूलपुर घर जा रहे थे। तभी भोला ढाला के समीप दुर्घटना के शिकार हो गए। घायलों में ओमप्रकाश साह ,रीना देवी, शिवम कुमार, विवेक कुमार, सुजीत कुमार आदि शामिल है। वहीं घटना को लेकर ऐसा कहा जा रहा है। हादसा सुबह में हुई यही गनीमत था। अन्यथा दुर्घटना रात में हुई होती तो संभवत खरपतवार व झाड़ी में छुपे वाहन पर किसी की नजर नहीं जाती और कोई बड़ी अनहोनी घटना घट जाती। फिलहाल इस घटना में पिता तीन मासूम बच्चे व मा को गंभीर चोट आई है। वैसे सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे है। वहीं चालक घटनास्थल से गाड़ी छोड़कर फरार बताया जा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग