राष्ट्रनायक न्यूज।
मकेर (सारण)। थाना क्षेत्र के फुलवरिया टोले केशरी टोला निवासी चंदेश्वर सिंह ने चिमनी चलाने के लिए एग्रीमेंट भूमि की बकाया राशि पचपन हजार रुपये नहीं देने के आरोप लगाते हुए दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में भूमि मालिक ने बताया है कि थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर निवासी अरुण राय तथा मकेर निवासी जलील मियां द्वारा चिमनी चलाने के लिए भूमि का एग्रीमेंट किया गया था। जिसमें पांच साल से रुपये बाकाया है।जिसकी मांग करने पर टाल मटोल किया जा रहा है। कोर्ट नोटिस से सूचना देने के बाद भी बकाया राशि देने से इनकार किया जा रहा है। आवेदन में थानाध्यक्ष से राशि उपलब्ध कराने या चेमनी बंद कराने की गुहार लगाया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग