राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव से लौट रहे राहगीर से मारपीट कर बदमाश ने बाइक,मोबाइल व 2 हजार रुपये नकद लूट लेने की घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार गड़खा थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीरामपुर गांव निवासी छठु कुमार दरियापुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव से नेवता कर लौट रहा था। तभी रघुपुर पुरदिलपुर चवर स्थित पुलिया पर 4 की संख्या में बैठ स्कार्पियो लगाकर शराब पी रहा था। तभी बाइक सवार रुककर रास्ता पूछने लगा। जिसपर बदमाशों ने मारपीट कर बाइक,मोबाइल व दो हजार रुपये नकद लूट लिया। इस मामले में पूछे जाने पर इस तरह की घटना से स्थानीय पुलिस इनकार किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग