राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। पुलिस ने गुप्त सूचना के अधार पर गड़खा मुजफ्फरपुर एनएच-722 अलोनी बाजार के पास एवन लाइन होटल के पास खङी एक ट्रक पर लदा 159 कार्टन शराब को जब्त कर लिया। पुलिस के द्वारा ट्रक के खलासी व ड्राइवर को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार डाइबर खलासी पंजाब के भटिनंडा निवासी मंजित बताए जाते है जो कि पंजाब से ट्रक पर शराब लाद ऊसे बेगूसराय पहुंचाने जा रहे थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि पटना से ऊतपाद की टीम पीछा कर रही थी। निशानदेही पर गड़खा पुलिस छपरा मुजफ्फरपुर एनएच 722 एवन लाइन होटल के पास छापेमारी की गई। एक ट्रक पर लदा भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की गई। मौके से ट्रक के चालक व उपचालक को गिरफ्तार कर लिया गया चालक व ऊप चालक पंजाब के भटीनंडा के बताए जाते है ट्रक पर लदा शराब की लगभग 1500 लीटर बताई जाती है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग