राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के मंझोपुर गांव में तरैया-अमनौर मुख्य सड़क पर बाइक सवार ने एक व्यक्ति को ठोकर मार दिया।इस पर ग्रामीणों ने बाइक सवार की धुनाई करना शुरू कर दिया।इसी बीच एक दूसरा बाइक सवार उसी रास्ते से गुजर रहा था।जिसने बीच बचाव करने की कोशिश किया तो ग्रामीणों ने उसकी भी जमकर पिटाई कर दिया है। घायल मसरख थाना के पकड़ी गांव निवासी जितेन्द्र कुमार राय तथा पचभिंडा के राजकुमार राय का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया है। वहीं बीच बचाव करने में घायल राजकुमार राय को गंभीर हालत में चिकित्सकों ने सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया है। घायल जितेन्द्र कुमार राय ने बताया की मारपीट के बाद ग्रामीणों ने उसकी बाइक और हेलमेट भी छीन लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग