राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी थाना क्षेत्र के ताजपुर फुलवरिया में एक विवाहिता के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के सम्बन्ध में ताजपुर फुलवरिया निवासी स्व ललन साह के पुत्र जयराम साह ने मांझी थाने में आवेदन देकर कहा है कि मेरी शादी दो वर्ष पूर्व गीता देवी पिता स्व रामेश्वर साह ग्राम वेलवनिया थाना विहिया जिला आरा के साथ हिन्दू रीति रिवाज दस जनवरी 2019 को धर्मनाथ मंदिर छपरा में सम्पन्न हुई थी। हम दोनों एक दूसरे के साथ खुशी खुशी जीवन व्यतीत कर रहे थे। मेरी पत्नी से एक पुत्र भी है। शादी के दो साल बाद दस जून 2022 को करीब आठ बजे रात्रि में मेरे दो साला क्रमशः अशोक साह और मुन्ना साह मेरे घर मोटरसाइकिल से आये और खाना खा कर सो गए। सब कुछ सामान्य था। बिजली मिस्त्री होने के कारण मैं रात्रि में ट्रांसफार्मर का कार्य करने चला गया था। सुबह लौटा तो देखा कि मेरी पत्नी गीता देवी घर पर नही है। मैंने अपनी माँ तथा आस पास के लोगो को इस बारे में पूछा तब जानकारी मिली कि जब सब लोग रात्रि में खाना खा कर सोने चले गए तब मेरी पत्नी के दोनों भाई मोटरसाइकिल पर अपने साथ लेकर चले गए। हालांकि अब उसका कोई पता नही चल पा रहा है। मुझे डर है कि दोनों भाई मेरी पत्नी के साथ कोई अप्रिय घटना न कर दे। क्योकि मेरी पत्नी ने दोनों भाइयों के खिलाफ होकर मुझसे मंदिर में शादी की थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग