पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना परिसर में हर शनिवार को लगने वाले जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार की अध्यक्षता सीओ रविशंकर पांडेय और थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने किया। मौके पर राजस्व अधिकारी श्वेता श्री, प्रशिक्षु दारोगा आशुतोष कुमार,अंचल निरीक्षक महेंद्र राम ने जनता दरबार मे आए फरियादियों की फरियाद को सुना और कारवाई की गई। अंचल निरीक्षक महेंद्र राम ने बताया कि जिलाधिकारी सारण के आदेशानुसार भूमी सबधी विवादों के निपटारे को लेकर जनता दरबार आयोजन किया गया जिसमें 8 नया मामला सामने आया जिस पर सुनवाई करते हुए 3 मामले का निष्पादन कर दिया। वही पहले से 7 मामले लंबित हैं जिस पर सुनवाई करते हुए 5 मामले का निपटारा कर दिया गया वही बचें सभी मामलों पर जांच-पड़ताल की जा रही है अगले जनता दरबार मे निपटारा किया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग