राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक, पानापुर, तरैया और गोपालगंज जिले के सीमावर्ती इलाकों में अवैध शराब का थोक कारोबारी को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एएलटीएफ टीम की मदद से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। मामले में मढ़ौरा डीएसपी इंद्रजीत बैठा ने शुक्रवार की रात मीडिया को बताया कि मशरक थाना क्षेत्र के सिसई गांव निवासी भोला नट पिता संतलाल नट उर्फ पारा नट जो अवैध शराब का बड़ा थोक कारोबारी हैं जो अलग-अलग थानों में एक दर्जन शराब के मामलों में नामजद आरोपी को थानाध्यक्ष मशरक राजेश कुमार ने एएलटीएफ टीम की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार शराब धंधेबाज 900 लीटर के बरामद मामले में कांड संख्या 181/22 में फरार चल रहा था जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। डीएसपी इंद्रजीत बैठा ने बताया कि गिरफ्तार से पूछताछ की गई तों उसने कुछ और सफेदपोश थोक शराब धंधेबाज के नाम बताएं हैं जिनकी जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है जल्द ही वैसै लोगों की गिरफ्तारी की जाएंगी। वही उसकी अवैध शराब से बनाई गई संपति को जप्त करने को सरकार को लिखा जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग