राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। छपरा-सिवान मुख्य मार्ग के एन-एच 531 पर स्थित नन्दलाल सिंह कॉलेज के समीप तेज रफ्तार से आ रही कार ने पुल की रेलिंग तोड़ते हुए एक साइकिल सवार बुजुर्ग व्यक्ति को रौंद डाला। जिसमें उसकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी और कार पुल की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 15 फिट गहरी खाई में पलट गई। मृत व्यक्ति जैतपुर पुरानी कोठी निवासी स्व. जलेश्वर राय के 65 वर्षीय पुत्र भीम राय उर्फ रमाकांत राय बताए जाते हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। दुर्घटना में कार में सवार एक बैक कर्मी समेत उनके परिवार के करीब आधा दर्जन लोग जख्मी बताए जाते है। घटना की सूचना मिलते ही दाउदपुर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुँच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया तथा सभी घायलों को तत्कालिक उपचार के लिए दाउदपुर में भर्ती कराया जहाँ सभी लोग सुरक्षित व सकुशल बताए जाते है। वही दुर्घटना में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दुर्घटना को लेकर लोग कुछ समझ पाते तबतक चालक वाहन छोड़ फरार हो गया। घटना की जनकारी जैसे ही लोगो को मिली देखने के लिए लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। घटना शनिवार को करीब ग्यारह बजे की बताई जाती है। घायलों में गड़खा गांव निवासी ओम प्रकाश गिरी के पुत्र भानु प्रकाश,देवमुनि देवी,पुक-पुक कुमार,गोलू-मोलू आदि शामिल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिवान में आई.सी.सी.आई बैक में कार्यरत भानु प्रकाश अपने परिजन को किराए के एक वैगनार वाहन बुक कर सिवान से अपने पैतृक गांव गड़खा रविवार को घर पर होने वाली शादी समारोह में सम्मलित होने जा रहे थे तभी नन्दलाल सिंह कालेज के समीप दुर्घटना हो गयी जिसमे जैतपुर पुरानी कोठी गांव से भीम राय रोज की तरह दाउदपुर बाजार अपने खैनी दुकान पर जा रहे थे तभी उक्त वाहन ने उनको ठोकर मार दिया जहा उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। बताया जाता है कि कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि बुजुर्ग को करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए पुल की रेलिंग तोड़ पलट गई। लोगो का कहना है कि इतना जबरदस्त दुर्घटना होने के बाद भी वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए ये किसी ईश्वरीय चमत्कार से कम नही है। पति की असामयिक मौत से आहत पत्नी पन्ना देवी का रो-रो कर बुरा हाल बना है मृतक के चार पुत्र है जिनमे युगलकिशोर राय, बिनोद राय, अनिल राय व पप्पू राय है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर दुर्घटना स्थल पर जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी