Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute
सड़क निर्माण के लिए प्रकलन बोर्ड गांव में लगाया, वर्षो बीत जाने के बाद भी अब तक नहीं हुआ काम
June 12, 2022 1 min read
लोगों मे संदेह है कि संवेदक तथा अधिकारी कागज पर लीपा-पोती कर राशि को गटक
राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। सड़क निर्माण के लिए प्राकलन राशि का बोर्ड लगाए लगभग एक वर्ष बीत गया लेकिन, सड़क का निर्माण आज तक नही हो सका।मामला स्थानीय थाना क्षेत्र के ढोरलाही कैथल गांव स्थित वार्ड संख्या-06 यादव टोला की है। शनिवार के दिन सैकड़ों ग्रामीणों एकत्र होकर जनप्रतिनिधि व अधिकारियों के बिरुद्ध किया नारेबाजी और प्रदर्शन,ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के अभाव में लोग कीचड़ पर चलने को मजबूर है।गांव प्रधानमंत्री सम्पर्क योजना के तहद दो सड़को का निर्माण होना था। जिसका प्रकलन बोर्ड भी लग गया, वर्षो बीत गया पर सड़क निर्माण कार्य आज तक नही हुआ। एक सड़क योगी राय के घर से लच्छि राय के घर तक, जिसका प्राकलन राशि 33 लाख 46 हजार772 है,वही दूसरा सड़क कामेश्वर राय के घर से दीपा मांझी के घर तक जिसका प्राकलन राशि 38 लाख64 हजार531 रुपया है। दोनों सड़क की दूरी लगभग एक किलोमीटर तक है।सड़क निर्माण के कार्यप्रारम्भ की तिथि 27 मार्च 21 है जबकि कार्य समाप्ति की तिथि 26 दिसम्बर 21 है। ग्रामीणों को आशंका है कि सम्बेडक बिना सड़क निर्माण किये कागज के खानापूर्ति कर राशि का उठाव कर लिया गया है। कई बार संवेदक नीतीश कुमार पटेल व चंदन पटेल से फोन द्वारा बात की गई, उनके द्वारा कुछ नही बोला जाता है।
प्रदर्शन करने वालो में सुधीर राय, बालेश्वर राय, कृष्ना राय, नमूना राय, मनोज कुमार, सुनील कुमार राय, महेश राय, रोहित कुमार राय, छोटे लाल राय, मुकेश राय, राजेन्द्र कुमार राय, मुकेश कुमार राय, राजेन्द्र राय, उमेश राय, जितेंद्र राय, होती लाल राय, अनिल राय, प्रभु राय, संतोष राय, अनिल राय, शैलेश साह, मिथलेश साह, मिथलेश साह समेत चार दर्जन से अधिक ग्रामीण शामिल थें। इनका आरोप था कि सड़क इतनी जर्जर है कि थोड़ी सी हल्की वर्षा हो जाय तो पूरा गांव की सड़कें कीचड़ में तब्दील हो जाता है,लोगो को आने जाने में काफी कठिनाई होती है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य का जांच जिलाधिकारी से किये जाने की मांग किया है।कहा है कि अगर इसकी उच्च स्तरीय जांच नही की जाती है तो बाध्य होकर हमलोगों को सड़को पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे।
More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग