संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बाइक चोरों के आतंक से बाइक स्वामियों में हड़कंप मचा है।शादी समारोह से लेकर मोड़-बाजार तक जैसे भीड़-भाड़ वाले जगह से भी गिरोह के सदस्यों द्वारा धड़ल्ले से चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है।जो लोगों के लिये परेशानी का सबब बना हुआ है।ताजा मामला चेतन छपरा पेट्रोल पंप और लौवा हता का है।जहाँ से दो अलग-अलग स्प्लेंडर बाइक की चोरी हुई है।दोनों मामलों में अज्ञात को नामजद कर पीड़ितों द्वारा बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करा चोरी गई बाइक की बरामदगी की गुहार लगाई गई है।पहली प्राथमिकी मांझी थाना क्षेत्र के धरहरा निवासी मुन्ना साह ने दर्ज कराई है।जिसमें बताया है कि अपने समधी के यहाँ लौवा हता में नेवता में आये थे।जहाँ दरबाजे पर खड़ी बाइक की चोरी कर ली गई।वही दूसरी प्राथमिकी बनियापुर थाना क्षेत्र के सरेया हल्दी टोला निवासी शैलेश सिंह ने दर्ज कराई है।जिसमें बताया है कि एनएच 331 स्थित चेतन छपरा पेट्रोल पंप के पास बाइक खड़ी कर कोल्ड स्टोर में चला गया।कुछ देर बाद वापस आया तो बाइक खड़ी की गई जगह से गायब थी।जिसके बाद काफी खोजबीन के बाद भी बाइक के संबंध में कोई जानकारी नही मिली।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग