नित्यानंद। राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। सारण जिला के दरियापुर प्रखंड के अंतर्गत खानपुर क्षेत्र में कविता मेमोरियल नर्सिंग होम, हाजीपुर के द्वारा भव्य स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें गैर संचारी रोगियों एवं लम्बे समय समय से इलाजरत रोगियों की जाँच की गई। इस आयोजन को करने का उद्देश्य समाज को स्वस्थ्य और समृद्ध बनाने का था। जिसमे मुख्यतः डॉ सुमित कुमार रंजन एवं डॉ अभिजीत आर्य ने अपनी निजी टीम के माध्यम व ओम शांति क्लिनिक के सौजन्य से लोगों का स्वास्थ्य जांच करवाया एवं उचित सलाह भी दी। डॉ अभिजीत आर्य ने हाल के परिस्थितियों के बारे में भी समाज के लोगों को सलाह दी कि वर्तमान स्तिथि में सभी लोग कोरोना संक्रमण की जांच नज़दीकी सामुदायिक , प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर हर संभव करवाये ताकि सभी लोग सुरक्षित रह सकें। इसके अलावा उन्होंने सरकार के प्रत्येक महत्वकांक्षी स्वास्थ्य परियोजनाओं को भी बढ़ावा देने की अपील की। डॉ सुमित रंजन ने बताया कि सरकारी या निजी संस्थान समाज व सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों के हित में हर संभव कार्य करेगी। इस अवसर पर करीब 450 लोगों की स्वास्थ्य शिविर में शुगर, रक्तचाप, थयरॉयड, लिवर फंक्शन टेस्ट, टाइफॉयड जाँच, मलेरिया, कालाजार, फाइलेरिया और जटिल समस्या से ग्रसित प्रत्येक गर्भवतियों की भी जांच की गई। इस अवसर पर शशांक शेखर, अचलपुर के बुद्धिजीवी सन्तोष सिंह, असीम कुमार, गरखा प्रखंड के दिनेश, अनेक प्रखंड से आये स्वास्थ्य से जुड़े कर्मी एवं गणमान्य बुद्धिजीवी लोग उपस्थित थे ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग