राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

साइबर क्राइम: खाताधारक को झांसे में लेकर की 38 हजार की फर्जी निकासी

संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।

बनियापुर (सारण)। टिकट रिफंड करवाने का झांसा दे अवैध ढंग से खाते से 38 हजार रुपये की फर्जी निकासी कर ली गई। मामला सहाजितपुर थाना क्षेत्र के पिण्डरा माली टोले का है। मामले की प्राथमिकी पीड़ित राधाकृष्णा कुमार ने स्थानीय थाने में दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी मे पीड़ित ने बताया है कि अलग-अलग तीन नंबरों से मेरे मोबाईल पर लगातार फोन आ रहा था जब मैंने फोन रिसीव किया तो उधर से एक व्यक्ति बोला कि मैं आइआरसीटीसी से बात कर रहा हूँ। आपके टिकट का पैसा रिफंड करवाना है तथा एक ऍप डाउनलोड करने को बोला। ऍप डाउनलोड करते ही मेरे एसबीआई खाते से दो किस्तों में बीस हजार और अठारह हजार की निकासी कर ली गई। रुपये निकासी का मैसेज मेरे खाते से जुड़े मोबाइल नंबर पर भी आया है। खाते की जांच कराने पर जानकारी मिली कि कुल 38 हजार की निकासी की गई है। पीड़ित ने फर्जी ढंग से निकासी की गई रकम की बरामदगी की गुहार लगाई है। इधर पुलिस धोखाधड़ी सहित अन्य सुसंगत  धाराओं मे प्राथमिकी दर्ज कर मामले की अनुसंधान मे जुटी है। मालूम हो को साईबर क्राइम गिरोह के सदस्यों द्वारा लगातार खाताधारकों को अपने झांसे में लेकर इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा रहा। जिससे खाताधारकों में अपनी जमा पूंजी को लेकर भय व्याप्त है।हाल के दिनों में बनियापुर और सहाजितपुर थाने में साइबर क्राइम के तहत ठगी के कई मामले पीड़ितों द्वारा दर्ज कराई गई है। ऐसे में साइबर क्राइम की बढ़ती घटनाओं को लेकर खाताधारकों में अपनी जमा- पूंजी को लेकर हर समय डर बना रहता है।