अरुण तिवारी। राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित विकास तीर्थ यात्रा के तहत बाइक रैली की शक्ल में सैकड़ों कार्यकर्ता रविवार को संध्या पानापुर पहुंचे एवं नुक्कड़ सभा का आयोजन करने के बाद रात्रि विश्राम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 8 वर्ष पूरे होने पर सारण जिला भाजपा युवा मोर्चा की टीम विकास तीर्थ यात्रा कार्यक्रम के तहत पूरे जिले का भ्रमण कर रही है। इसी क्रम में रविवार को आमी से बाइक रैली की शक्ल में सैकड़ों कार्यकर्ता दिघवारा के आमी से भेल्दी, तरैया होते हुए पानापुर के श्रीराम जानकी ठाकुरबाड़ी पहुंचे। श्री रामजानकी ठाकुरबाड़ी परिसर में पहुंचकर एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया जिसमें तरैया विधायक जनक सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया व प्रधानमंत्री के कार्यकाल में चलाई गई जनहित योजनाओं के बारे में चर्चा की। इस मौके पर स्थानीय विधायक सह बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक जनक सिंह, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र उपाध्याय जिला महामंत्री अंकित सिंह, उपाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, पानापुर मंडल भाजपा अध्यक्ष उमेश कुशवाहा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष गुड्डू सिंह, जिला प्रवक्ता मनोज कुमार गिरी, आईटी सेल प्रमुख पीयूष रंजन समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थें।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग