राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। शनिवार को संध्या गश्ती पर निकली स्थानीय थाने की पुलिस ने भोरहा गांव में बाइक से पच्चीस लीटर देशी शराब ले जा रहे एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार धंधेबाज भोरहा गांव निवासी अरुण यादव बताया जाता है। बताया जाता है कि उक्त धंधेबाज अपाची बाइक से अवैध शराब लेकर छोटे कारोबारियों को देने जा रहा था। इसी दौरान गश्ती पर निकली पुलिस ने भोरहा डीह टोला के समीप उसे धर दबोचा।थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज को जेल भेज दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग